घाटशिला, सितम्बर 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडूआ पंचायत स्थित दूधकुंडी गांव में शनिवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का सत्संग आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता रितिक रास बिहारी मंडल ने की। स्थानीय सत्संग वृंद ने कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि ने श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनका जन्म 14 सितंबर 1888 को पवना जिले के हिमायतपुर (अब बांग्लादेश) में हुआ। वे ब्राह्मण परिवार से थे। वे मातृ और पितृ भक्ति को सर्वोपरि मानते थे। कार्यक्रम की शुरुआत उषा कीर्तन से हुई। इसके बाद समवेत प्रार्थना और धर्म ग्रंथ आदि पाठ हुआ। भजन कीर्तन के बाद श्रीश्री ठाकुर भोग का वितरण हुआ। सत्संगियों ने बेनाशोली चौक से पूजा स्थल तक शोभायात्रा निकाली। इसमें पुरुष और महिला भक्तों ने भाग लिया। जन्म महोत्सव के बाद मातृ सम्मेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.