हाथरस, फरवरी 22 -- हाथरस। रंगों के त्योहार होली पर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की विक्री रोकने को लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा छापेमारी अभियान जारी है। रविवार को टीम द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूध और मावा का नमूना लिया और कमियां पाए जाने पर कई खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी कर सुधार करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा टू रणधीर सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान टीम मुरसान क्षेत्र के पुराने बिजली घर के पास विनोद कुमार दूध डेयरी का निरीक्षण किया। मौके पर लगभग चार कुंतल दूध बिक्री हेतु संग्रहित था । मिलावट का संदेह होने पर दूध का एक नमूना जांच हेतु लिया और मौके पर पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किय...