देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देशों पर जनपद भर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सहायक आयुक्त मनीष सयाना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नेसविला रोड, बद्रीपुर, कालागढ़ रोड, सेलाकुई और विकासनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दूध, पनीर, मावा, गुजिया, हल्दी पाउडर, बेसन, सूजी, मैदा, घी और तेल के कुल 13 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और संजय तिवारी ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य विश्लेषणशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.