हाथरस, अक्टूबर 23 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को जिलेभर में स्नेह पर्व भइया दूज हर्षोल्लास से मनाया गया। घर घर भाइयों का सत्कार हुआ। बहनों ने भाइयों को तिलक, आरती कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इसके बदले भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। भैया दूज के चलते मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बसों के इंतजार में यात्री काफी देर बस स्टोपेजों पर इंतजार करते रहे। बसों, ट्रेनों में पैर रखने तक जगह नहीं थी। हालांकि रोडवेज ने इसके लिए खास इंतजाम किए। भारतीय संस्कृति, समाज को किसी ने बचाए रखा है तो वह हैं हमारे तीज, त्यौहार। इनमें दीपोत्सव सबसे प्रमुख त्यौहार। इसलिए जिलेभर में गुरुवार को भैया दूज की धूम रही। भाई बहन के आत्मीय रिश्ते को दर्शाने वाले पर्व दूज का इंतजार भाई बहनों को काफी दिनों से था। दूज को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। ति...