जमुई, फरवरी 12 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा प्रखंड अंतर्गत बाराकोला पंचायत अंतर्गत ठेलपत्थर गांव से होकर गुजरने वाली दुढ़रवा-ठेलपत्थर लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क के कई हिस्सों में गिट्टी उखड़ चुकी है, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कहीं सड़क आधी टूटी हुई है तो कई भागों में आज तक निर्माण ही पूरा नहीं हो सका है। यह मार्ग चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है और आदिवासी बहुल क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। स्थल पर स्थिति यह है कि सड़क की सतह पूरी तरह असमान हो चुकी है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, जबकि चारपहिया वाहनों के लिए यह मार्ग असुविधाजनक बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों से इस सड़क की मरम्मत और पूर्ण निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.