लखनऊ, जनवरी 7 -- दो महिला डॉक्टरों से दुष्कर्म और एक के धर्मांतरण और दूसरी पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज के लखनऊ में हुसैनबाद स्थित फ्लैट, पीलीभीत के न्यूरिया स्थित पैतृक आवास और उत्तराखंड के खटीमा में बुधवार को चौक पुलिस की टीमें पहुंचीं। पुलिस ने तीनों घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए। इसके साथ ही पीलीभीत और उत्तराखंड की पुलिस से डॉक्टर रमीज की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया। पुलिस टीम ने आरोपी डॉक्टर और धर्मांतरण कराकर निकाह कराने वाले काजी व एक गवाह की तलाश में पीलीभीत के सदर और फीलखाना इलाके में छापेमारी भी की। हालांकि, आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस टीम ने परिवारीजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को तीनों के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके साथ ही पीलीभीत और खटीमा पुलिस...