धनबाद, अगस्त 19 -- धनबाद दुहाटांड़ आंबेडकर क्लब के आसपास रह रहे लोगों को रविवार को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में 11 बजे रात में एक फेज बिजली चली गई, जो सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। बता दें कि बारिश के मौसम में इस तरह की खराबी अक्सर उत्पन्न हो रही है, जिससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि फ्यूज उड़ गया था। इस कारण एक फेज बिजली चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.