पटना, जून 1 -- फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर से मुड़ेरा जाने वाली अलंग (ग्रामीण पथ) पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान परसा बाजार थाने के धमौल गांव निवासी 30 वर्षीय हरिओम कुमार के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद फतुहा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को भी इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। इस मामले में फतुहा डीएसपी-1 ने बताया कि हरिओम के गांव के ही एक युवक पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। परसा बाजार थाने के धमौल गांव निवासी 30 वर्षीय हरिओम कुमार विभिन्न जगहों पर फॉल्स सीलिंग का काम करता था। वह अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.