पटना, फरवरी 11 -- नौबतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार को अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बिरजू शर्मा (45 ), पिता स्व. रामाशीष शर्मा, इब्राहिमपुर के रूप में हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा बरामद हुए। थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि अपराधियों ने बिरजू शर्मा पर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गई है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर हर प...