सहारनपुर, नवम्बर 8 -- कोतवाली नकुड़ के गांव टिडौली निवासी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार रात घेर में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह पुत्रवधू ने सिर में गोली लगा शव चारपाई पर पड़ा देखा तो शोर मचाया, तब वारदात की जानकारी लगी। सूचना पर कोतवाली नकुड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीआईजी, एसपी देहात और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य जुटाए। डीआईजी और एसपी देहात ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव टिडौली निवासी धर्म सिंह (65) भाजपा नेता थे। शुक्रवार रात अपने घर के पीछे बने घेर में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह पुत्रवधू जब चाय देने पहुंची तो चारपाई पर भाजपा नेता का गोली लगा शव पड़ा देख पुत्रवधू ने शो...