पटना, जनवरी 31 -- फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में दो इंच जमीन के विवाद में सगे भतीजे ने ही अपनी चाची, चचेरे भाई और पड़ोसी को गोली मार दी। जिसमें महिता और पड़ोसी की मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई घायल है। घटना शुक्रवार सुबह है। मृतकों की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रवण प्रसाद की 50 वर्षीया पत्नी राजमंत्री देवी और उनके पड़ोसी 55 वर्षीय देवसागर सिंह के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में घायल श्रवण प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र राजन कुमार का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.