फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ौली गांव में एक युवक की दुकान से नशे का सामान लेने के लिए पैसे नहीं देने पर ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके पर ही चाकू फेंककर फरार हो गया। यह घटना गुरुवार देर शाम की है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या के आरोप में बड़ौली निवासी वीरबल उर्फ पुच्ची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के मोरसंड कुम्हेरा गांव निवासी करीब 46 वर्षीय मोहम्मद रिजवान करीब 15 वर्ष से अपने परिवार के साथ बड़ौली गांव में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। वह सेक्टर-छह स्थित एक फैक्टरी में हेल्पर के तौर पर नौकरी करते थे। गुरुवार को नव वर्ष की वजह से वह छुट्टी पर थे। गुरुवार शाम को वह अपने घर से चिकन लेने के लिए निकले थे। जब वह बड़ौल...