फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में किशोरी ने अपने साथ हुए बलात्कार से ग्लानिवश फांसी लगा आत्महत्या की थी। एसएसपी के आदेश पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना खैरगढ़ के दरिगपुर निवासी छात्रा ने 22 नवंबर को फांसी लगाकर आत्म हत्या की थी। उसके माता पिता शादी स्मारोह में भाग लेने टूंडला गए थे। उसका भाई भी बहन के साथ घर रह गया था। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ युवक ने गलत काम किया था। उसी के कारण उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक शरद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...