गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- शुकुल बाजार। पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के पूरे देवी तिवारी मजरे नीमपुर निवासी बब्लू यादव पुत्र छोटेलाल दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमें में वांछित था। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ वांछित वांछित अभियुक्त को बाजार शुकुल-इन्हौंना अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...