मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना गांव की किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी का चालान कर दिया है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म, पोक्सो व धर्मपरिवर्तन की धारा बढाई है। उधर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा दिया है। गुरुवार को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएगे। कुछ दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना से एक किशोरी का गांव के ही मुदस्सिर ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों व हिन्दु संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व किशोरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने किशोरी को थाने पर लाकर बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी ने बयानों में बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.