अलीगढ़, फरवरी 24 -- बरला, संवाददता। थाना बरला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद पुत्र मेघ सिंह निवासी भवीगढ़ के खिलाफ 19 फरवरी 2026 को पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 65(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को आरोपी को थाना क्षेत्र से ही धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल कपिल और राजपाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.