बलिया, मार्च 30 -- बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती को फंसाकर उसके साथ जबरिया दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में मेडिकल के बाद शनिवार को पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद विवेचक बयान कराने सीजेएम पराग यादव के कोर्ट पहुंचे। सीजेएम ने 164सी आरपीसी के बयान के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) गार्गी शर्मा के कोर्ट में भेजा। वहां पीड़िता का कलमबंद बयान न्यायालय ने दर्ज किया। उधर, छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोपी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा निवासी साजन साहनी से अपर सीजेएम कोर्ट में पूछताछ हुई। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में चौदह दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो दिन पहले ही हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.