वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। जंसा पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म में उसके दो देवरों को गिरफ्तार किया है। विवाहिता ने तहरीर में बताया था कि विवाह के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। अगस्त 2022 में महिला ने अपने पति को देवरानी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया, जिस पर उसे पीटकर कमरे में बंद कर दिया गया। 2023 में होली दिन दिनों आरोपी देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। गहने आदि लेकर उसे भगा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...