उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। बिहार थाना पुलिस ने हुलासीखेड़ा गांव गांव की 14 वर्षीय किशोरी की लाश जंगल में मिली थी। उसके दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई थी। पुलिस ने नामजद हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी नामजद आरोपित अमरजीत पुत्र राम शंकर ने दुष्कर्म में असफल होने पर किशोरी की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...