मधुबनी, मार्च 9 -- हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले में फरार नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान बौरहर गांव निवासी सुशील यादव के रूप में बताए गए हैं। गत अगस्त माह में आरोपित ने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पीड़ित महिला ने आरोपित के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपित पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...