नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने कारोबारी समीर मोदी के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह आरोपपत्र साकेत जिला अदालत में दायर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय को भी जानकारी दी है। वर्तमान में समीर जमानत पर हैं। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए याचिका दायर की हुई है। मंगलवार को न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ को दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। अदालत समीर की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने छह नवंबर को पारित आदेश में संशोधन की मांग की थी। न्यायमूर्ति नरूला ने आदेश में उल्लेख किया कि याचिकाकर्ता की शिकायत यह है कि जांच अधिकारी ने उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों पर विचार किए बिना ही आरोपपत्र दाखिल कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.