रामपुर, जुलाई 17 -- नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से फोन पर अश्लील बात करने और बाद में उसके मोबाइल से आपत्तिजनक संदेश डिलीट कराने के मामले में आरोपी दरोगा और सिपाही को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने बीते दिनों एसपी से लेकर एडीजी तक शिकायत भेजी थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी हाल ही में दुष्कर्म का शिकार हुई थी। इसी मामले में उसी थाने के एक दरोगा ने उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें कीं और बाद में व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे। महिला का कहना है कि जब वह अपनी बेटी के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने गई थी, तब हल्का दरोगा ने बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया। उसी रात दरोगा के नंबर से पीड़िता को वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.