बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट से लौटते समय हमला और एसिड अटैक की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और यह मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। 24 नवंबर को वह कोर्ट से लौट रही थी तो शाम करीब साढ़े चार बजे रफत अली, जफर अली, शबाना और शेर बाबू ने उन्हें घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने गर्दन काटकर उस पर एसिड अटैक की धमकी दी। किसी तरह अपने वकील की मदद से वह बचकर भागीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.