मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीया किशोरी से बीते आठ नवंबर को दुष्कर्म हुआ था। मामले में जेल भेजे गए आरोपी के परिजन अब पीड़िता पर केस उठाने का दबाव बना रहे हैं। वे 20 लाख रुपये लेकर केस समाप्त कर लेने को कह रहे हैं नहीं तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर पीड़िता की मां और पिता ने आरोपी के भाई समेत अन्य के विरुद्ध मनियारी थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन में आरोपी के भाई अभिषेक कुमार समेत अन्य को नामजद किया गया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि बराबर घर पर आकर धमकी देते हैं। खेत में काम करने जाते हैं तो वहां भी आकर धमकी देते हैं। औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.