प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की युवती एक कॉलेज में पढ़ती है। वह 12 दिसंबर को कॉलेज गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। छात्रा की मां ने पटखौली निवासी मुकेश यादव, उसके दोस्तों प्रदीप और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मुकेश ने कुछ वर्ष पहले छात्रा का शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया था। इस बीच मुकदमा वापस न लेने पर छात्रा को गायब करने की धमकी दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...