लखनऊ, मार्च 1 -- जमानत पर छूटे गैंगरेप के दो आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बहन को घर जाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला कृष्णानगर क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले की युवती ने साल 2021 में चार लोगों पर गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में शिवनंदन, सोनेलाल, अशोक कुमार व गिरजेश को नामजद किया गया था। जिसके चलते इन चारों आरोपियों को जेल जाना पड़ा था। मौजूदा समय में शिवनंदन व सोनेलाल जेल में है, जबकि अशोक व गिरजेश जमानत पर रिहा हो चुके हैं। आरोप है कि अशोक व गिरजेश कार से पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचे। उस वक्त पीड़िता व उसकी बहन घर में अकेली थी। दोनों आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.