बुलंदशहर, फरवरी 10 -- अहार क्षेत्र में रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के होटल मालिक और उसके साथी के खिलाफ उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2015 में होटल पर रिसेप्शनिस्ट का काम करने के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा उसके नग्न फोटो वीडियो बना लिए गए और उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ गैंगरेप किया। अब आरोपियों द्वारा उसके फोटो वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिसके चलते वह खुदकुशी करने पर मजबूर है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में पीड़िता युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह वर्ष 2015 में दिल्ली के नारायणा विहार इलाके में स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। आरोप है कि होटल के मालिक वने सिंह कसाना ने धोखे से उस...