कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, संवाददाता । कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके आलोक में कोडरमा थाना में कांड संख्या 45/25 दर्ज कर आरोपी छोटेलाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि घटना 15 मार्च की है। पहले इसे गांव की पंचायत में सुलझाने की कोशिश हुई। बात नहीं बनी तो थाना में शिकायत की गई। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोपी बनाए गए अन्य की तलाश किए जा रहे हैं। किशोरी की उम्र लगभग 17 वर्ष बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.