अलीगढ़, दिसम्बर 28 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला ने युवक से लाखों रुपए हड़प लिए। दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मैलरोज बाईपास निवासी व्यक्ति कार धुलाई सेंटर चलाता है। आरोप है कि उनकी फेसबुक मैसेंजर पर क्लीनर के प्रोजेक्ट को लेकर एक महिला से बातचीत शुरू हो गई। पहले महिला ने उसे सारसौल पर मिलने बुलाया फिर तस्वीर महल और क्वार्सी क्षेत्र के एक अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पर बुला लिया। वहां पहंुचते ही महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर दो मोबाइल और कार की चाभी छींन ली। इसके बाद 2.90 लाख रुपए ले लिए। किसी को ...