कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जान माल की धमकी देने के मामले में जल्द ही रिपोर्ट दर्ज होगी। युवती की अर्जी पर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ईशा अग्रवाल ने युवक व परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जूही थाना प्रभारी को दिए हैं। जूही निवासी युवती ने जाजमऊ निवासी युवक शानू आद व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। आरोप लगाया था कि शानू ने उससे निकाह का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में दूसरी युवती से निकाह कर लिया। विरोध करने पर शानू व उसके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.