दरभंगा, जनवरी 31 -- लहेरियासराय। व्यवहार न्यायालय दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सात फरवरी को सुनवाई होगी। घटना के संबंध में सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई पूरी कर सदर थाना क्षेत्र एक गांव के संतोष सदाय उर्फ मठेरन सदाय को बीएनएस की धारा 64 (1) दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार दिया है। घटना 30 जुलाई 2024 को दिन के दो बजे की है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाहों ने गवाही दी। न्यायालय अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्यों व प्रदर्शों के आधार पर कोर्ट ने आरोपित को दोषी करार दिया है। आरोपित 31 जुलाई, 2024 से न्यायिक हिरासत में है। मामले में अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक विष्णु कांत चौधरी ने बहस की। जमानत अर्जी को किया खारिज लहेरियासराय। प्रथम अपर जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.