कुशीनगर, नवम्बर 30 -- पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अर्जुन चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी पकडी बांगर थाना रामकोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, दरोगा महन्थ राम गुप्ता, सिपाही रमेश पाल, रोशन चौधरी व संगीता यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...