मऊ, फरवरी 1 -- मधुबन। थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को शनिवार को सिकड़ीकोल दरगाह मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाने लाकर सम्बंधित धारा में कार्रवाई की। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी इन्द्रेश यादव उर्फ भीम निवासी तालपताछ को मुखबिर की सूचना पर सिकड़ीकोल मोड़ दरगाह से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रिमाण्ड के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...