गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी की विशेष पॉक्सो अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। घटना दो-तीन अक्तूबर 2025 की है। आरोप है कि आरोपी अमन शादी का झांसा देकर पीड़िता को साथ ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना विजयनगर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। जांच के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर पीड़िता की उम्र घटना के समय करीब 13 वर्ष पाई गई।बचाव पक्ष ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है, रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.