प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- ढकवा। आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से आरोपी ग्राम पूरा निवासी 32 वर्षीय प्रमोद गौतम को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...