बाराबंकी, फरवरी 20 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के पीछे गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर हुई मौत के मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की बहन दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि अभी तक मिले साक्ष्य युवती द्वारा आत्मदाह की ओर इशारा कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर हुई थी घटना: गुरुवार की दोपहर मोहम्मदपुर खाला थाना के ठीक पीछे जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर एक 20 वर्षीय युवती झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने आग बुझा कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी ...