रांची, मई 7 -- रांची। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने महिला से दुष्कर्म के प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामले में जेल में बंद आरोपी तौहीद अंसारी को जमानत देने इनकार किया है। आरोपी पर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाने की कोशिश करने और सफल नहीं होने पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप है। वहीं, मौजूद दूसरी महिला को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दिया था। घटना को लेकर महिला ने बीते 14 मार्च को चान्हो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.