सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के हर्री गांव के दुष्कर्म के प्रयास करने के एक आरोपी को सुरसंड थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर हर्री गांव निवासी एक लड़की ने थाने में एफआईआर करायी है। एफआईआर में हर्री गांव निवासी धरम कुमार, विक्की पासवान, शंकर पासवान, विश्वनाथ पासवान, विवेक भारती व रामदेव पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वादिनी का आरोप है कि धरम कुमार उसको बुरी नजर से देखता रहता था। गलत ईशारा करके मोबाईल नंबर मांगता था। घर में जब वह अपनी सहेली के साथ थी। तब उक्त युवक और उसका सहयोगी विक्की पासवान उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर जब वादिनी के माता-पिता वहां पहुंचे तब अन्य आरोपी भी वहां पहुंच कर मारपीट शुरू कर दिया। वादिनी द्वारा डायल 112 पर काॅल किया गया और पुलिस ने धरम कुमार क...