बागपत, जनवरी 6 -- दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किशोर को बाल न्यायालय मेरठ भेजा है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची के साथ चार दिन पहले गांव के ही एक मुस्लिम किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के दादा ने दोघट थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बाल न्यायालय मेरठ भेजा है। थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय मेरठ भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.