प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक युवक अपने साथी के साथ उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर जानलेवा धमकी दी थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने हरिकेश पटेल निवासी देवी दीन का पुरवा पनिगौं और लालगोपालगंज निवासी 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को एसओ मनोज कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ रजइसा ऊसर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...