सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास व 65-65 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। शोहरतगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी शकील पुत्र नसीम व शाकिर उर्फ शकीरा उर्फ शकीर पुत्र अकबर अली के खिलाफ धारा 363, 366,376(डी),506 भादवि व पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने दोष सिद्ध होने पर आरोपितों को 20-20 साल की कठोर कारावास व अर्थदंड से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.