सहारनपुर, सितम्बर 12 -- दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले में पुलिस की ओर से भी सशक्त पैरवी की गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता चंचल पुंडीर ने बताया कि पीडि़ता ने 17 जून 2019 को दोषी अहसान निवासी मोहल्ला रमजानपुरा के खिलाफ देहात कोतवाली में उसके साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही मां के साथ मारपीट करने भी आरोप लगाया था। दोषी ने किसी बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके पश्चात पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। मामले में शुक्रवार को साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 15 ने दोषी को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इस...