बलरामपुर, जनवरी 27 -- श्रीदत्तगंज। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल मजीद निवासी ग्राम दिलहालडिहवा को कांदभारी तिराहा चुल्हाभारी मोड़ के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा की टीम ने की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...