हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में करीब दो महीने पुराना एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी है, जबकि आरोपी 16 साल का नाबालिग है। जो उसी मोहल्ले में रहता है। किशोरी की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को उसके घर से हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में किशोर न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी का यह लड़का लंबे समय से उसे तंग कर रहा था। दो माह पहले मौका पाकर उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.