महाराजगंज, नवम्बर 22 -- सिंदुरिया। अस्पताल में नाबालिग किशोरी के शिशु जन्म देने के मामले में दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ घुघली क्षेत्र के पकड़ी सिसवा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। किशोरी पेटदर्द की शिकायत पर अपनी मां के साथ गुरूवार की रात दो बजे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर के बाथरूम में वह शिशु को जन्म दी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के वजह से कहीं शिकायत नहीं की थी। सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपित भी नाबालिग है। उसे हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया के अनुसार बाल सु...