शामली, मार्च 26 -- किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ हाल ही में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को उक्त मामले में आरोपी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कहा जा रहा है कि युवक हरियाणा के पानीपत में गया हुआ था। जहां जहरीले पदार्थ के सेवन करने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन की जानकारी नहीं होने बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.