लखनऊ, मार्च 20 -- रहीमाबाद थाना क्षेत्र में किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि उसकी चौदह साल की बेटी को पड़ोस के ही अभिषेक उर्फ पिंकू व सुमित जबरन पकड़ कर भूसे की एक कोठरी में ले गए। जहां सुमित की मदद से अभिषेक ने दुष्कर्म किया। घटना अंजाम देने के बाद उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी भाग निकले। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को बुधवार को क्षेत्र के जौरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...