देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी रेलवे ने गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की है। साथ ही फरार टीटीई पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। गुरुवार को पुलिस की तीन टीमों ने एक साथ वाराणसी व पटना में छापेमारी की। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस के अधिकारी जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छ...