चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- चक्रधरपुर। कराईकेला थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना 22 फरवरी की रात गांव के बागल स्थित खलिहान में अकेला पाकर रिश्ते के चाचा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने मामले की जानकारी सोमवार को कराईकेला पुलिस को दी। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन दलबल के साथ आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी 50 वर्षीय सुरेश मेलगांडी को अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे चाईबासा जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...