देवरिया, जनवरी 10 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने दबोच दिया। घटना के सात महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। किशोरी के बयान के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह 14 जुलाई 2025 को उसकी नाबालिक पुत्री को लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर दरोगा अभिषेक यादव, कांस्टेबल विकास मौर्य और अनमोल सरोज ने आरोपी लक्ष्मण सिंह को पटनवा पुल से हिरासत में ले लिया। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी और उसे शुक्रवार को न्यायालय में भेजा, जहां से उसे जेल भेज ...